लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट मोहननगर में पीजीडीएमसत्र (2024 -2026) के प्रतिभागियों हेतु फ्रेशर पार्टी आगाज -2024 का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट मोहननगर द्वारा पीजीडीएम (2024 -2026 ) सत्र के नवप्रवेशी छात्रों हेतु फ्रेशर पार्टी आगाज -2024 का आयोजन संस्थान के चाणक्य आडिटोरियम में आयोजित किया गया। फ्रेशर पार्टी का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार एवं पीजीडीएम चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ . अजय कुमार ने नव प्रवेशी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इस हेतु संभवत: आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया साथ ही टीम वर्क और सामूहिक प्रयास पर जोर दिया।
आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास की कामना की तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाए दीं। सीनियर प्रतिभागियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा अंत में फैशन शो का आयोजन किया गया और विभिन्न स्तर पर मूल्यांकन के आधार पर जीशान को मिस्टर फ्रेशर एवं. सर्वज्ञ गोयल को मिस फ्रेशर का खिताब क्राउन पहना कर दिया गया। इसी क्रम में हर्ष शर्मा और मिस भैरवी दास को बेस्ट स्माइल, आयुष जयसवाल एवं मिस नंदिनी त्यागी को फ्रेश फेस तथा प्रिंस राघव और मिस देशोना रॉय को बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवार्ड दिया गया। हाईटी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी। सभी छात्र काफी उत्साहित थे एवं एक दूसरे के साथ मिलकर प्रसन्नचित्त थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button