लेटेस्टशहर

ओपन नेशनल सेल्फ डिफेंस ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित

गाजियाबाद। ओपन नेशनल सेल्फ डिफेंस ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 का आयोजन महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज व उत्तराखंड के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सच्चिदानंद शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को क्रीडा अधिकारी पूनम बिश्नोई ने पुरस्कार वितरित किए। सबजूनियर बालक एक बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई मेडल झटके। इनमें भूमि, पाखी, वरुण आयुष्मान, रतन वर्मा, मुस्कान, अराध्या, नितिन चौधरी, आर्यन, शिव कुमार, अर्जुन, विक्की यश व गोरी ने गोल्ड मेडल जीते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button