राज्यलेटेस्ट

जनता के सपनों को कांग्रेस ही कर सकती है पूरा: रावत

देहरादून। उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुवान को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा सरकार की नाकामियों को लगातार गिनाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड में बार-बार मुख्यमंत्री बदले गए लेकिन जनता के हितों के बारे में कुछ नहीं सोचा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही जनता के सपनों को पूरा कर सकती है। उन्होंने फेसबुक के द्वारा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भाजपा तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है और रोजगार देने की बात कर रही लेकिन मांगने पर सरकार कोई आंकड़ा नहीं दिखा पा रही है। उन्होंने भाजपा को नसीहत दी कि लोगों को सपने ऐसे दिखाइए जिनको पूरी करने की आपके पास क्षमता हो। यह काम केवल हमारी पार्टी कर सकती है। वहीं इस पोस्ट के बाद इंटरनेट मीडिया में मानो जंग छिड़ गई हो। वहीं इस पोस्ट के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button