गाजियाबाद

एक पेड़ माँ के नाम: रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद निहार ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद निहार ने एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन हाई-टेक कॉलेज, गाजियाबाद में किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और अतिथियों द्वारा 50 पौधे लगाए गए। इस पहल का नेतृत्व रोटेरियन प्रिया पुरी (अध्यक्ष 2025-26) ने किया, जो अपने जीवनसाथी राकेश पुरी के साथ उपस्थित रहीं। अन्य प्रमुख उपस्थितियों में सचिव रोटेरियन नेहा मेहता अपने जीवनसाथी रोटेरियन पुनीत मेहता के साथ तथा रोटेरियन राजीव कुमार सूद अपनी जीवनसंगिनी श्रीमती श्यामा सूद के साथ शामिल रहे। क्लब ने आनंद प्रकाश, चेयरमैन, हाई-टेक इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने वृक्षारोपण हेतु स्थान उपलब्ध कराया। इस अवसर पर अध्यक्ष रोटेरियन प्रिया पुरी ने कहा कि यह परियोजना एक हरित भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और साथ ही हमें सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर भी देती है। रोटरी सेवा ही सर्वोपरि के सिद्धांत पर आधारित है और यह पहल उसी दिशा में हमारा एक कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button