लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में एक दिवसीय सीडीई एवं कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। आईटीएस डेन्टल कॉलेज, गाजियाबाद के कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग द्वारा एक दिवसीय सीडीई एवं कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय टैमिंग द लियो- लिजन आफ एंडोडोन्टिक ओरिजिन था। इस कार्यशाला में देश के विभिन्न डेंटल कॉलेजों के 225 से अधिक बीडीएस छात्र एवं एमडीएस के विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एचओडी तथा दंत चिकित्सक शामिल थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. संजीव कुन्हप्पन थे। डॉ. संजीव को एंडोडोंटिक्स के क्षेत्र में गहन ज्ञान प्राप्त है। डॉ. संजीव ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न व्याख्यान प्रस्तुत किये हैं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. संजीव कुन्हप्पन, आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के द्वारा मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जवलित करके किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान आईटीएस-द एजुकेषन ग्रुप के सेक्रेट्री भूषण कुमार अरोड़ा तथा संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी, डॉ. सोनाली तनेजा, डीन-पीजी स्टडीज एंड क्लीनिक्स, एचओडी कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एंड एंडोडोन्टिक्स विभाग के साथ-साथ संस्थान के सभी दंत विभागों के एचओडी एवं दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में डॉ. सोनाली तनेजा ने सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने नॉन-सर्जिकल मैनेजमेंट आॅफ लार्ज पेरीयापाइकल लिजन की उपयोगिता के बारे में बताया तथा इससे जुड़े उपचार की प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया। इसके बाद डॉ. देवी चरण शेट्टी ने सभा को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम मे भाग लेने के लिये धन्यवाद दिया। कार्यशाला के दौरान डॉ. संजीव ने नॉन-सर्जिकल रूट कैनाल आॅफ लार्ज पेरीयापाइकल लिजन के साथ एमटीए और एमटीए के अनुप्रयोगों, सर्जिकल रूट कैनाल उपचार आदि विषयों पर विभन्न व्याख्यान प्रस्तुत किये, जिसमें उन्होंने इन विषयों से जुड़ी नीवनतम प्रक्रियाओं से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया तथा इसके बारे में सभी को पूर्ण जानकारी भी प्रदान की। इसके बाद लार्ज पेरीयापाइकल लिजन के लिए मरीजों पर लाइव डेमोन्सट्रेशन तथा हैंड्स-आॅन भी किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य दंत चिकित्सकों का पेरीयापाइकल लिजन एवं एंडोडोन्टिक्स क्लीनिकल के क्षेत्र में ज्ञान बढ़ाना था। जिससे वह भविष्य में मरीजों को उत्तम तकनीक द्वारा बेहतर उपचार प्रदान कर सकें। डॉ0 संजीव ने एंडोडोंटिक ओरिजिन क्लीनिकल स्किल्स को सशक्त बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। जिसके लिये सभी प्रतिभागियों ने उनकी सराहना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ एंडोडोंटिक्स क्लीनिकल ज्ञानवर्धक मंच प्रदान करने के लिये सभी ने आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button