गाजियाबाद

नव श्री केशव रामलीला कमेटी रोहिणी के रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद ने लोगों का मन मोहा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर 11 के सामने भगवान गणेश के आह्वान के साथ नव श्री केशव रामलीला कमेटी पंजी. के तीसरे दिन सीता स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद ने लोगों का मनमोह लिया। इस अवसर पर नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि इस रंगमंच के जरिए उनका प्रयास बच्चों के मन में अपनी संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। आज अनुपमा सीरियल के फिल्मी कलाकार सागर पारीक जैसे ही स्टेज पर आए उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। संस्था के सभी सदस्यों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने बताया कि चार धाम थीम पर इस बार तीन मंजिला भव्य स्टेज पर लीला का मंचन हो रहा है। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, लीला मंत्री हरि किशन मित्तल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 29वां वर्ष है। उन्होंने बताया की संपूर्ण रामलीला का आयोजन कमेटी के सभी सदस्यों के सहयोग से किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि रामलीला के भव्य मंचन में रामायण के सभी पात्रों के संवादों को प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। नव श्री केशव रामलीला कमेटी पंजी में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी व पर्यावरण की रक्षा एवं प्रदूषण मुक्त रामलीला मंचन को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी के लिए पटाखों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button