गाजियाबाद

रॉयल किड्स स्कूल में कथा महोत्सव के तीसरे दिन शिव विवाह प्रसंग सुनकर भक्त हुए भावुक

गाजियाबाद। राजनगर स्थित सेक्टर-7 के रॉयल किड्स स्कूल में चल रहे पंच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव के तृतीय दिवस पर आज व्यास पीठ से पूज्य श्री कमल नयन शास्त्री जी ने दिव्य कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उनके सरस वाणी में प्रस्तुत शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और भावुकता से भर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा—दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव विवाह का भव्य मंचन, जिसका निर्देशन कथा के मुख्य आयोजक लायन राजेश गर्ग द्वारा किया गया। जिसने सम्पूर्ण पांडाल को आध्यात्मिक आनंद और दिव्यता से भर दिया। मनोहारी वेशभूषा, संगीत और जीवंत अभिनय ने दर्शकों को ऐसा अनुभव कराया मानो वे स्वयं कैलाश पर्वत पर आयोजित दिव्य बारात में सम्मिलित हैं। दिल्ली से आए हुए इन कलाकारों ने शिव विवाह का सजीव चित्रण किया। जिसमें शंकर अपनी बारात में ब्रह्मा, विष्णु एवं समस्त देव के साथ-साथ शमशान निवासी ओघढ़ बाबा तथा भूत प्रेतों को भी अपने साथ लेकर आए। इस पावन आयोजन में गाजियाबाद के अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे-लायन वी.डी.जी-1 अदित्या गुप्ता ,लायन वी.डी.जी- 2 नवनीत अग्रवाल, सुरेंद्र सहगल (ट्रस्टी, मनन धाम) ललित जायसवाल ( अध्यक्ष कविनगर रामलीला कमेटी) अजय जैन (वरिष्ठ पत्रकार एवं उपाध्यक्ष, रामलीला समिति) गुलशन बजाज (उपाध्यक्ष, कवि नगर रामलीला कमेटी) विवेक मित्तल (कोषाध्यक्ष, रामलीला समिति) समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता (दुर्गा वाशिंग पाउडर) बालकिशन गुप्ता (अध्यक्ष, भारतीय व्यापार मंडल) नीरज त्यागी (मंडल अध्यक्ष, राजनगर) विनीत शर्मा (जिला प्रतिनिधि, भाजपा महानगर), इसके अतिरिक्त शहर के कई अन्य सम्मानित व्यक्तियों ने भी आयोजन में पहुँचकर शिव विवाह के पावन दर्शन किए और कलाकारों की प्रेरणादायक प्रस्तुति की सराहना की। महोत्सव आयोजकों ने बताया कि आगामी दो दिनों में भी विशेष कथा प्रसंग और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें मुख्य रूप से 7 दिसंबर को भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कथा संयोजक लायन राजेश गर्ग , लायन रवि प्रकाश गुप्ता, लायन विजय गर्ग, लायन दीपक अग्रवाल, लायन अतुल भूषण एवं अन्य लायन बंधुओं ने सभी आगंतुक श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button