गाजियाबाद

जिलाधिकारी के निर्देशन पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चलाया भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान

गाजियाबाद। काफी समय बाद गाजियाबाद में एक ऐसा अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया जिसको बहुत पहले चलाया जाना था। जी हां शहर के प्रमुख चौराहों पर भीख मांगने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें दो बच्चों को रेस्क्यू भी किया गया है। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर द्वारा संयुक्त रूप से गठित टीम में जितेन्द्र कुमार संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई गाजियाबाद के नेतृत्व में जनपद में भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान चलाया गया। जिसमें बाल भिक्षावृत्ति रेस्क्यू अभियान के दौरान 2 बच्चों को रेस्क्यू कर भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर सुरक्षित किया गया। रेस्क्यू किये गये बच्चे का स्वस्थ परीक्षण सीडब्लूएस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके उपरान्त बालकों के पुनर्वास की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है, ताकि उन्हें सुरक्षित एवं सम्मान जनक वातावरण में जीवन यापन का अवसर मिल सके। इस अवसर पर संयुक्त टीम की कार्यवाही में जितेन्द्र कुमार संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई गाजियाबाद, हंसराज, श्रम परिवर्तन अधिकारी गाजियाबाद, एएसटीयू थाना से उपनिरीक्षक, कृष्णपाल, महिला हैड कांस्टेबल श्रीमती सुमन, कांस्टेबल श्रीमती नेहा, हैड कांस्टेबल मुनिन्द्रर मोहन शर्मा, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 से सुपरवाइजर संजय कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला प्रशासन गाजियाबाद ने आम जन से अपील की है कि यदि कही भी बाल श्रम, भिक्षावृत्ति या बच्चों के शोषण से सम्बिन्धित कोई भी प्रकरण दिखाई दे, तो तत्काल चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 अथवा नजदीकी थाने को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button