लेटेस्टशिक्षा

श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में पद ग्रहण समारोह आयोजित

गाजियाबाद। श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में चारों सदनों के सदस्यों का पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा तथा हेड गर्ल शगुन मिश्रा ने बुके देकर एडीएम सिटी का स्वागत किया। चारों सदनों के कैप्टन और वॉइस कैप्टन ने भी अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय की हेड गर्ल शगुन मिश्रा ने नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलवाई। एडीएम सिटी ऋतु सुहास ने सभी सदनों के कैप्टन और वाइस कैप्टन को बधाई दी और उन्हें उनके कर्तव्य के बारे में समझाया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने विद्यालय का मानक चिन्ह देकर अतिथियों का आभार प्रकट किया। नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी तथा भविष्य के प्रति उनका मार्गदर्शन करते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button