उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्वास्थ्य

नोडल अधिकारियों ने किया सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण, व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश

गाजियाबाद। गुरुवार को जनपद गाजियाबाद में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा जनपद की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का निरिक्षण किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित विक्रम द्वारा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र मुरादनगर का निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड का रखरखाव, स्टाफ की उपलब्धता, इमरजेंसी का प्रभावी संचालन का विस्तृत निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई व्यवस्था और अधिक दुरस्त करने के निर्देश भी दिए गए। चिकित्सालय में आये हुए मरीजों से भी प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। डॉ. पंकज राकेश द्वारा सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बम्हेटा का निरिक्षण किया गया। चिकित्सालय में प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर किये जाने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button