शहर

नवनियुक्त सीएमओ भवतोष शेखर का किया स्वागत

गाजियाबाद। बुलंद शहर से स्थानांतरित होकर गाजियाबाद आए नए सीएमओ का सामाजिक संस्था उगता सूरज फाउंडेशन के सदस्यों ने स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। गाजियाबाद में सीएमओ के पद पर रहे नरेंद्र गुप्ता का शासन ने ट्रांसफर कर दिया है। बुलंदशहर में तैनात रहे भवतोष शंखधर को गाजियाबाद का चार्ज दिया गया है। इस अवसर पर नए सीएमओ ने कहा कि वे सामाजिक संगठनों को भी साथ लेकर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की कोशिश करेंगे। और शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। गौरतलब है कि भवतोष शंखधर ने बुलंदशहर के सीएमओ रहते कोरोना महामारी और वैक्सीनेशन के काम को बखूबी अंजाम दिया है। उनकी इसी काबलियत के मद्देनजर अब उन्हें गाजियाबाद का चार्ज दिया गया है। कार्यक्रम में उगता सूरज फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने बुके देकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button