नई टाउनशिप हरनंदीपुरम योजना को मिल रही रफ्तार, दो और किसानों ने जीडीए के पक्ष में किए जमीन के बैनामें

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स के नेतृत्व में प्राधिकरण की अतिमहत्वपूर्ण हरनंदी पुरम योजना को धरातल पर साकार करने की दिशा में चल रही मुहिम में जीडीए को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। योजना के अन्य किसानों के द्वारा अपनी जमीन के बैनामें जीडीए के पक्ष में कर दिए। किसान परिवारों को बैनामें के साथ प्रतिकर की राशि का भुगतान कर दिया गया। इस तरह से किसानों के द्वारा अभी तक जीडीए के पक्ष में तीन बैैनामें किए जा चुके हैं। इस कड़ी में राजनगर निवासी अभय सिंघल पुत्र प्रमोद सिंघल के द्वारा ग्राम चम्पत नगर के खसरा संख्या 270 के रकबा 0.1420 जमीन का बैनामा जीडीए के पक्ष में कर दिया गया। प्रतिकर के तौर पर 45 लाख 89 हजार 440 राशि का भुगतान कर दिया गया। इसके अलावा शाहपुर निज मोरटा निवासी किरण पाल त्यागी पुत्र त्रिलोक चंद के द्वारा ग्राम शमशेर के खसरा संख्या 837 के रकबा 0.3455 जमीन को जीडीए के पक्ष में बैनामा किया गया। किसान परिवार को प्रतिकर के तौर पर एक करोड 86 लाख 84 हजार 640 राशि का भुगतान कर दिया गया। इस तरह से जीडीए के पक्ष में योजना से प्रभावित तीन परिवारों के द्वारा बैनामें किए जा चुके हैं। हाल में रूबी पत्नी दीपक कुमार निवासी ग्राम नंगला फिरोजपुर मोहनपुर के द्वारा खसरा संख्या 364 मि0 रकबा 0.0759 हैक्टेयर जमीन का बैनामा किया गया था। जीडीए के द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिकर के मुददे पर हाल में हुई बैठक के दौरान लिए गए निर्णय एवं प्राधिकरण बोर्ड के फैसले के आधार पर किसानों के साथ रजामंदी के प्रयास किए जा रहे हैं।



