गाजियाबाद
एचआरआईटी विश्वविद्यालय में भी होगी एनसीसी यूनिट की स्थापना, मिली स्वीकृति

गाजियाबाद। एचआरआईटी विश्वविद्यालय में भी अब नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की सीनियर डिवीजन/सीनियर विंग (एसडी/एसडब्ल्यू) यूनिट की स्थापना की औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 37 यूपी एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल संदीप पांडे एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से इसके बारे में जानकारी दी गई। कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व और सेवा भावना का प्रतीक है। इसकी स्थापना से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की प्रेरणा मिलेगी।



