
- राष्ट्र की समस्याओं का समाधान है युवाओं के पास: अनिल आर्य
गाजियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के आर्य युवक निर्माण शिविर में आर्य युवा सन्यासी स्वामी आदित्य वेश ने कहा कि युवा शक्ति का चरित्र निर्माण सबसे बड़ी आवश्यकता है, राष्ट्र की नींव चरित्रवान युवा पीढ़ी ही है। जिस राष्ट्र की युवा पीढ़ी जाग्रत होगी उस राष्ट्र का भविष्य उज्जवल रहेगा। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि देश का बहुसंख्यक वर्ग आज युवा शक्ति है उसे सही दिशा देने की आवश्यकता है। राष्ट्र की समस्याओं का समाधान युवा ही निकालेंगे।देश की दिशा व दशा युवा ही बदल सकते हैं। मुख्य अतिथि आर्य नेत्री उर्मिला आर्या ने कहा कि महर्षि दयानंद की विचारधारा पर चलकर ही युवाओं का कल्याण सम्भव है। व्यायामाचार्य सौरभ गुप्ता ने कहा कि आसनों व प्राणायाम के निरंतर अभ्यास से शारिरिक व मानसिक विकृति से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सोने, उठने, बैठने आदि गतिविधियों को करते समय अपनी शारिरिक स्थिति का ध्यान रखने की आवश्यकता है की वे सही रहे। साथ हीं विटामिन डी का सेवन अवश्य करें। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का कुशल संचालन अरुण आर्य व विकास आर्य ने किया। इस अवसर पर संगीता आर्या, ओम सपरा राजश्री यादव, मनोज आर्य, वरुण आर्य, शिविम मिश्रा, धर्म पाल आर्य, वीरेन्द्र आहूजा आदि उपस्थित थे।