गाजियाबाद

आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज में राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस मनाया गया

गाजियाबाद। राष्ट्रीय दंत चिकित्सा दिवस हर साल 6 मार्च को उन चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिये मनाया जाता है, जो लोगों के दांतों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। साथ ही यह दंत दिवस दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक माध्यम है, जिससे लोग अपने दांतों की सही देखभाल के तरीकों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर संस्थान द्वारा बेहतर मौखिक स्वास्थ्य के लिए दंत चिकित्सकों की भूमिका के महत्व के बारे में रोगियों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि नियमित रूप से ब्रश करना, फ्लॉसिंग करना तथा वार्षिक दंत परीक्षण कराना जैसी सरल आदतें जीवन भर स्वस्थ मुस्कान बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें फैकल्टी को प्राउड टू बी डेंटिस्ट बैज का वितरण किया गया। इसके अलावा डॉ पल्लवी हसीजा द्वारा एलुम्नाई लेक्चर आयोजित किया गया। फरीदनगर में आयोजित शिविर में मरीजों के साथ माइक्रो इंटरएक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के लिए पैम्फलेट डिज़ाइनिंग एवं रील मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत सभी विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button