राजनीतिलेटेस्टशहर

मुरादनगर की पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानवती भाजपा में शामिल

गाजियाबाद। मुरादनगर ब्लाक की बसपा की पूर्व अध्यक्ष ज्ञानवती देवी मंगलवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गई। वे मुरादनगर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव त्यागी, ग्राम प्रधान दिनेश प्रधान, नीरज प्रधान, प्रवीण राठी, विपिन, पंकज गर्ग, सुनील प्रधान आदि के साथ भाजपा के नेहरू नगर स्थित कार्यालय में पहुंची। जहां भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी गोविन्द चौधरी, प्रवासी दुष्यंत लाकड़ा, सुशील गौतम, संजीव चौधरी, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ज्ञानवती देवी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व व सीएम योगी के सुशासन व विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button