उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया डॉ. बृजपाल त्यागी के 111 नि:शुल्क आपरेशन कैम्प का समापन

गाजियाबाद। आरडीसी राजनगर स्थित हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. बृजपाल त्यागी ने 111 गरीबों के कान के पर्दों के नि:शुल्क आपरेशन किए। डॉक्टर बृजपाल त्यागी के 111 नि:शुल्क आॅपरेशन कैम्प का समापन मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा किया गया। डॉक्टर बृजपाल त्यागी ने हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ की ओर से मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद अमित त्यागी, भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष मोनू त्यागी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अंकुश अरोड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, विनीत शर्मा, वैभव त्यागी एडवोकेट, हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के निदेशक गौरव त्यागी, ललित चौधरी, सचिन त्यागी एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।