30 जून को बोर्ड बैठक की तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिले निगम पार्षद, बढ़ हाउस टैक्स को लेकर कल बनाएंगे रणनीति

गाजियाबाद। संपत्ति कर को लेकर 30 जून को होने वाली बोर्ड बैठक की तैयारी के चलते पार्षदों का एक दल मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल से मिला, वहीं सांसद अतुल गर्ग के शहर से बाहर होने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंस पर चर्चा की गई। पार्षद इस बार किसी भी प्रकार की कसर छोड़ने वाले नहीं हैं। वह लगातार बैठक कर रहे हैं वहीं बोर्ड के पदेन सदस्यों से भी आशीर्वाद ले रहे हैं। साथ ही महापौर सुनीता दयाल से मिलकर बोर्ड बैठक को लेकर चर्चा की। शनिवार को निगम के लगभग सभी पार्षद एक स्थान पर मिलन कर बोर्ड बैठक की रणनीति तय करेंगे। इस अवसर पर पार्षद नीरज गोयल, पार्षद गौरव सोलंकी, पार्षद हिमांशु शर्मा, पूर्व पार्षद मनोज गोयल, पार्षद नरेश भाटी, पार्षद डॉक्टर अनिल तोमर, पार्षद ओम प्रकाश ओढ़, पार्षद देवनारायण शर्मा, पार्षद कन्हैया लाल, पार्षद पवन गौतम, शशि खेमका, भूपेंद्र उपाध्याय, संतोष राणा, हरीश करगेती आदि पार्षद उपस्थित रहे।





