मुरादनगर में ब्लैक लोकस्ट मेन्स गारमेंट्स स्टोर का सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल ने किया उद्घाटन


मुरादनगर। बृज विहार कॉलोनी, मेट्रो पिलर नंबर 899 के समीप ब्लैक लोकस्ट मेन्स गारमेंट्स स्टोर का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल मेदी वालों ने रिबन काटकर किया। यह स्टोर बेंगलुरु स्थित ओएम इंपोर्ट एक्सपोर्ट लिमिटेड का है। मुरादनगर में स्टोर का शुभारंभ कंपनी के पांचवें स्टोर के रूप में हुआ। इससे पहले कंपनी के स्टोर मोदीनगर, प्रताप विहार एवं लखनऊ में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदीप मित्तल, संजीव मित्तल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्टोर के आॅनर सीए राजेश पांडेय, सीए आशीष मित्तल, कृष्णा मित्तल, गणेश अग्रवाल एवं दीपक शामिल रहे। सभी ने संयुक्त रूप से स्टोर की सफलता एवं ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने का संकल्प लिया। कंपनी का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले मेन्स गारमेंट्स को ग्राहकों तक किफायती दामों में उपलब्ध कराना है। इस स्टोर के खुलने से मुरादनगर एवं आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को आकर्षक और आधुनिक परिधानों की नई श्रृंखला उपलब्ध हो सकेगी।


