गाजियाबाद

सांसद अतुल गर्ग ने किराना मंडी में व्यापारियों से की मुलाकात, कहा- जीएसटी सुधारों से व्यापारियों को मिला राहत का रास्ता

गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व एवं अभियान संयोजक राजेश त्यागी की अगुवाई तथा नेहरू नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर के सहयोग से सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को किराना मंडी रामनगर में व्यापारियों से मुलाकात की और जीएसटी सुधारों पर चर्चा की। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि जीएसटी सुधारों से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। अब टैक्स प्रणाली सरल और पारदर्शी बनी है, जिससे व्यापारी निश्चिंत होकर व्यापार कर पा रहे हैं। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव व्यापारियों और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर फैसले लेती है। जीएसटी सुधारों से व्यापार सुगम हुआ है और उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ मिल रहा है। किराना मंडी अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी दरों में कमी कर व्यापारियों को राहत दी है। यह कदम व्यापार और अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूत करेगा। इस अवसर पर व्यापारियों ने घटी जीएसटी बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार जैसे नारे लगाए। सांसद अतुल गर्ग ने व्यापारियों को पुष्प भेंट कर नवरात्र एवं दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान सांसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, संयोजक राजेश त्यागी, पार्षद नीरज गोयल, मंडल अध्यक्ष वरुण नागर, किराना मंडी अध्यक्ष संजय गर्ग, राजेंद्र मित्तल (मेंदी वाले), देवेंद्र हितकारी, अनुज मित्तल, राम त्यागी, सुधीर त्यागी सहित अन्य व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button