गाजियाबाद
केआईईटी व आईबोटिक्स टैक्नोलॉजीज के बीच हुआ समझौता ज्ञापन

- एआई एवं इंटेलीजेंट आॅटोमेशन लैब की स्थापना का शुभारंभ हुआ शुभारंभ
गाजियाबाद। केआईईटी डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटेलीजेंट आॅटोमेशन में एक इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड लैब बनाने के लिए आईबोटिक्स टैक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। काईट के कंप्यूटर एप्लीकेशन डिपार्टमेंट द्वारा शुरू किया गया यह सहयोग, इंडस्ट्री-एकेडेमिया पार्टनरशिप को मजबूत करने और प्रैक्टिकल, हैंड्स-आॅन लर्निंग के जरिए स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी के बारे में बताने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह सहयोग उद्योगझ्रशिक्षा संबंधों को मजबूत बनाने और छात्रों को उभरती हुई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एमओयू हस्ताक्षर एवं लैब उद्घाटन कार्यक्रम में आईबोटिक्स टेक्नोलॉजीज की ओर से आदित्य सिंह (फाउंडर), नीरज दूबे (सीटीओ) और शिवाली (निदेशक मानव संसाधन) तथा काईट की ओर से डॉ. मनोज गोयल (कार्यकारी निदेशक), डॉ. आदेश पांडे (निदेशक -एकेडेमिक्स), डॉ. सचिन मल्होत्रा (डीन, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स), डॉ. अभिनव जूनजा (निदेशक- कारपोरेट संबंध और प्लेसमेंट सेल) और डॉ. आशीष कर्णवाल (डीन, मैकेनिकल विभाग) उपस्थित रहे। इस समझौते के तहत आईबोटिक्स टैक्नोलॉजीज छात्रों एवं संस्थान को प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रमों, विशेषज्ञ-निर्देशित कार्यशालाओं, प्रमाणन कार्यक्रमों, तथा उन्नत उपकरणों एवं इंडस्ट्री-ग्रेड सॉफ्टवेयर तक पहुंच उपलब्ध कराएगा। कंपनी इंटर्नशिप एवं प्री-प्लेसमेंट अवसर, उद्योग भ्रमण, विशेषज्ञ वातार्एं, लाइव डेमोंस्ट्रेशन और वास्तविक परियोजनाओं व कैपस्टोन असाइनमेंट के लिए मेंटरिंग भी प्रदान करेगी। इसके अलावा, आईबोटिक्स टेक्नोलॉजीज, काइट के विभिन्न संस्थागत आयोजनों—जैसे सेमिनार, हैकाथॉन, सम्मेलन व नवाचार संबंधी कार्यक्रमों—में भी सक्रिय सहयोग देगा। यह पहल एमसीए विभाग के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक समृद्ध बनाएगी, नवाचार-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करेगी तथा छात्रों को एआई, आॅटोमेशन और इंटेलिजेंट सिस्टम्स के क्षेत्र में भविष्य उन्मुख करियर भूमिकाओं के लिए सक्षम बनाएगी।



