गाजियाबाद

आईटीएस मोहननगर में मोरक्को-द टैलेंट उत्सव का भव्य आयोजन

  • बीबीए व बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम

गाजियाबाद, आईटीएस मोहननगर संस्थान के यूजी कैंपस में बी0 बी0 ए0 एवं बी0 सी0 ए0 प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए मोरक्को-द टैलेंट उत्सव 2025 का आयोजन किया गया क इस समारोह का आयोजन संस्थान के चाणक्य प्रेक्षागृह में किया गया क इस एक दिवसीय कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे सिंगिंग, डांस, एक्टिंग, फैशन शो आदि को रखा गया था क कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव आगंतुक विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार करना था क
इस एक दिवसीय मोरक्को-द टैलेंट उत्सव 2025 का औपचारिक रूप से उद्घाटन आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा, आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, यूजी कैंपस की प्रधानाचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा, सुश्री दृष्टि शर्मा (ग्लोबल मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट एंड इंटरप्रेन्योर, एक्स मॉडल एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फाउंडर- डीएस प्रोडक्शन), ऐश्वर्या भूटानी (एक्स गूगलर, मॉडल एंड इंटरप्रेन्योर, फाउंडर- रया एंड कंपनी),परास्नातक परिसर एवं आई टी के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार पांडेय, पीजीडीएम पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ. अजय कुमार, बीबीए पाठ्यक्रम के चेयरपर्सन प्रो. आदिल खान एवं बीसीए पाठ्यक्रम की चेयरपर्सन डॉ. विदुषी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में जज के रूप मे उपस्थित सुश्री दृष्टि शर्मा (ग्लोबल मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट एंड इंटरप्रेन्योर, एक्स मॉडल एंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फाउंडर- डीएस प्रोडक्शन) एवं सुश्री ऐश्वर्या भूटानी (एक्स गूगलर, मॉडल एंड इंटरप्रेन्योर, फाउंडर- रया एंड कंपनी) को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में सभी नव आगंतुक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी देश के विकास में अमूल्य योगदान दे सकते हैं और वो तभी संभव होगा जब आप अपने ऊपर भरोसा रख कर निरंतर प्रयास के द्वारा अपनी क्षमताओं को बढ़ाते रहे। इसी क्रम में, यू.जी. कैंपस की प्रधानाचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य, उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। डॉ. शर्मा ने कहा कि आई.टी.एस सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अवसर प्रदान करता रहा है और ऐसे आयोजन छात्रों में सृजनात्मकता एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं को पहचानकर, सकारात्मक दृष्टिकोण और समर्पण के साथ आगे बढ़ें तथा संस्थान का नाम गौरवान्वित करें।
इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में बीबीए सत्र 2025-28 से कार्तिकेय को मिस्टर फ्रेशर एवं अंशिका को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया क इसी श्रंखला में उत्तम तथा इशिका फ्रेश फेस आॅफ बीबीए सत्र 2025-28 रहे क मयंक मिस्टर टैलेंटेड एवं नंदिनी मिस टैलेंटेड रहे तथा बॉयज केटेगरी में विविद शर्मा को बेस्ट आॅउट फिट आॅफ द डे एवं वंशिका सिंह को गर्ल्स केटेगरी मे बेस्ट आॅउटफिट आॅफ द डे चुना गया।
वहीं दूसरी और बीसीए सत्र 2025-28 से आर्यन चौहान को मिस्टर फ्रेशर एवं संस्कृति को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसी श्रंखला में गर्व चौहान तथा आयाति सर्वण फ्रैश फेस आॅफ बीसीए सत्र 2025-28 रहे। अमन कौशिक मिस्टर टैलेंटेड एवं पूर्वी मिस टैलेंटेड रहे तथा बॉयज केटेगरी में आदित्य वर्मा को बेस्ट आॅउटफिट आॅफ द डे एवं अंशिका को गर्ल्स केटेगरी मे बेस्ट आॅउटफिट आॅफ द डे चुना गया। प्रत्येक वर्ष छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति तथा पद्धति से अवगत कराने हेतु आईटीएस इस स्वागत समारोह का आयोजन करता रहा है। इस अवसर पर बीबीए एवं बीसीए प्रथम वर्ष के लगभग 1000 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर आई. टी. एस ग्रुप आॅफ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा , आई. टी. एस यू. जी. कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैन्सी शर्मा, बी बी ए संकाय के चेयरपर्सन आदिल खान, बी सी ए संकाय की चेयरपर्सन डॉ.विदुषी सिंह, कैंपस के सभी अध्यापक, प्रतिभागी एवं छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button