उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न

  • बीटीएफ एवं डीटीएफ सदस्यों को विद्यालय निरीक्षण का कार्य सौंपा जाएं
  • सभी विद्यालय अपने डेटा को समयान्तराल में व सटीकता से पूर्ण करें

गाजियाबाद। विकास भवन में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी ब्लॉकों में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण की बैच साइज 50 से अधिक न हो और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि बीटीएफ एवं डीटीएफ सदस्यों को विद्यालय निरीक्षण का कार्य सौंपा जाए तथा प्रत्येक सदस्य एक विद्यालय को गोद लेकर निपुण भारत मिशन में योगदान दें। डीबीटी योजना के अंतर्गत जिन छात्रों के जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हैं, उनके दस्तावेज नियमित फॉलोअप के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने निर्देशित किया कि शीघ्र ही ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी, जहाँ ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालयों में संदर्शिका का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने तथा अच्छे शैक्षिक मॉडल और कार्यप्रणालियों को लागू करने पर बल दिया गया। मॉडल पीटीएम को और अधिक उत्साह के साथ आयोजित करने तथा चिम्पल और संपर्क स्मार्ट टीवी का सभी विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यूडीआईएसई डेटा भी प्रस्तुत किया गया। सीडीओ ने कहा कि सभी विद्यालय अपने डेटा को समय पर और सटीकता से पूरा करें। बैठक का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें और जिले को निपुण भारत मिशन में अग्रणी बनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button