मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक

गाजियाबाद। जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, गाजियाबाद मे मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता मे आहूत की गयी। उक्त बैठक मे प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, गाजियाबाद, उप प्रभागीय वनाधिकारी, गाजियाबाद तथा समिति के नामित एवं पदेन सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि सुशांत शर्मा, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन उत्तर प्रदेश विभाग को मेरठ मण्डल हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है जिनका निरीक्षण कार्यक्रम जनपद गाजियाबाद में प्रस्तावित है जिस हेतु जनपद गाजियाबाद के समस्त विभागों को चैकलिस्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 से कराये गये वृक्षारोपण स्थलों का स्वयं निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु कहा गया। उक्त के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त विभागों को निर्देशित किया गया कि चैकलिस्ट के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करें तथा समस्त विभाग अपने-अपने स्तर से वर्ष 2024-25 में कराये गये वृक्षारोपण की गणना पंजिका संधारित करना सुनिश्चित करें साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि जिन-जिन विभागों की भूमि चिन्हांकन, गडढ़ा खुदान एवं कार्ययोजना की सूचना अभी तक उपलब्ध नहीं करायी गयी है वह 3 दिवस के अन्दर प्रभागीय कार्यालय गाजियाबाद को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।



