राजनीतिलेटेस्टशहर

मोहम्मद जुबेर बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, मोदी मित्र अभियान को बनाएंगे सफल

गाजियाबाद। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक ने मोहम्मद जुबेर को साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। जावेद मलिक ने मोहम्मद जुबेर को दिए मनोनयन पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं एवं भाजपा की विचारधारा को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समाज के गैर राजनीतिक व्यक्तियों को मोदी मित्र बनाकर उनको प्रधानमंत्री से जोड़ने का काम शुरू किया गया है, इस अभियान में लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक प्रभारी के साथ 30 सहप्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि एक विधानसभा से सहप्रभारी के माध्यम से 30 मोदी मित्र जुड़ते हैं। सभी मोदी मित्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मोदी अभियान को गति देने के लिए ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर रहा है। मोहम्मद जुबेर की नियुक्ति भी इसी क्रम में की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मोहम्मद जुबेर मोदी मित्र अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मोहम्मद जुबेर ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करेंगे और मोदी मित्र अभियान को अपनी विधानसभा क्षेत्र में सफल बनाने में कामयाब होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button