उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्लाइडर

गाजियाबाद में 5 जगहों पर किया गया मॉकड्रिल, आपदा के दौरान राहत एवं बचाव के अभ्यास से लोगों को किया जागरुक

गाजियाबाद। आपदा के दौरान लोगों को राहत कैसे पहुंचाई जाए और उनका बचाव किस प्रकार से हो इसके लिए बुधवार को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में जनपद गाजियाबाद में बुधवार सुबह नौ बजे पांच स्थानों पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इन्ग्राहम इन्टर कॉलेज राजनगर, वीवीआईपी एड्रेसिस सोसायटी नूर नगर राजनगर, इण्डियन आयल कारपोरेशन टीला शहबाजपुर लोनी, मोदीनगर तहसील सरकारी भवन मोदीनगर व जिला संयुक्त चिकित्सालय, सेक्टर-23 संजय नगर में मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। जिसमें जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण / ईओसी कक्ष संख्या-302 कलक्ट्रेट गाजियाबाद को ईओसी/कन्ट्रोल रूम व पुलिस लाईन ग्राउण्ड को स्टेजिंग एरिया बनाया गया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ भट्ट ने आमजन से उक्त मॉक एक्सरसाईज के समय संयम रखते हुये उक्त एक्सरसाईज को सफल बनाने में कार्यरत टीमों का सहयोग करने वालों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button