मोदीनगर में विधायक डा. मंजू शिवाच ने महिलाओं को वितरित किये पिंक ई-रिक्शा

- महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की ओर एक सर्वोत्तम प्रयास
- महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर आजीविका के अपना सकती हैं नए रास्ते
गाजियाबाद। विकास खण्ड भोजपुर के सभागार में पिंक ई-रिक्शा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुचेता सिंह द्वारा की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक, मोदीनगर डॉ. मंजू सिवाच एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अभिनव गोपाल द्वारा विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में कार्यरत 12 महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों को रीजेंट लाइटिंग लिमिटेड ओएसआर पार्टनर के माध्यम से नि:शुल्क पिंक ई-रिक्शा वितरण कराई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समूह की महिलाओं के आर्थिक स्तर को ऊपर उठाना है। साथ ही महिलाएं अपने आजीविका के नये रास्ते अपनाकर अपने आर्थिक जीवन में बदलाव ला सके और अपने परिवार का आर्थिक योगदान कर सके। महिला स्वावलंबन और सशक्तिकरण की ओर एक सर्वोत्तम प्रयास किया गया है। उक्त कार्यक्रम में समूह की विभिन्न महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी भोजपुर पीयूष चन्द्र राय एवं विकास खण्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इन महिलाओं को मिला ई- रिक्शा
पिंक ई-रिक्श प्राप्त करने वाली महिलाओं/समूहों/ग्रामपंचायतों में कौशल/ कमल एसएचजी/ भोजपुर, राहील / फिरोज एसएचजी / त्योड़ी-13, उषा / दुर्गा माँ एसएचजी / भोजपुर, जायदा / उजाला एसएचजी/ नगला मूसा, रीतू/ श्री गणेश एसएचजी/ विधयापुर, दीपा/ जय श्री राम एसएचजी/ बखरवा, अंजना/ अंशु एसएचजी/ याकुतपुर मवी, साहना खातून/ खुशबू एसएचजी/ भोजपुर, समीना/ कृष्णा एसएचजी/ भोजपुर, पवन देवी/ सरस्वती/ जहाँगीरपुर, चन्द्रवती/ लक्ष्मी / जहाँगीरपुर, अनिसा/ आरजू/ जहाँगीरपुर, मनोज रजापुर रही।



