राजनीतिराज्यलेटेस्ट

विधायक अतुल गर्ग ने रामपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

  • भाजपा सरकार में व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस करते है: अतुल गर्ग
    गाजियाबाद।
    रामपुर विधानसभा उपचुनाव में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रत्याशी आकाश हनी सक्सेना के समर्थन में व्यापारियों की तिलक नगर कालोनी में सभा का आयोजन किया। गाजियाबाद शहर विधायक अतुल गर्ग ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में प्रदेश के सभी व्यापारी अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। पिछली सरकार में व्यापारियों के साथ लूट, हत्या और रंगदारी आम बात थी वहीं अब अपराधी जेल की सलाखों के पीछे हैं। अधिकारी व्यापारियों की समस्या को समझते हैं। व्यापार से सम्बंधित सभी जानकारी, आवेदन व शिकायत समाधान सभी आॅनलाइन हो गए हैं जिससे अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगी है। व्यापारियों को व्यापार करने में सरलता आयी है। अतुल गर्ग ने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि रामपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी आकाश हनी सक्सेना को अधिक से अधिक मतों से जितना है। रामपुर के विकास के लिए भाजपा की जीत जरूरी है। सभा में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, राजीव शर्मा, सलविंदर विराट, अमित गुप्ता, महफूज हुसैन व सेबू खान आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को एकजुट होकर जिताने का वायदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button