उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का शुभारम्भ

- विधायक अजीत पाल त्यागी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गाजियाबाद। माह जुलाई 2025 में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण की गतिविधियों हेतु मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश , शासन के पत्र द्वारा निर्गत शासनादेश के अनुपालन में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (दिनांक 01-31 जुलाई, 2025) तथा दस्तक अभियान (दिनांक 11-31 जुलाई 2025), अभियान संचालित किया जाना है। जिसका शुभारम्भ विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय संजय नगर गाजियाबाद से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया गया। संचारी रोगों के प्रति इस जागरूकता रैली में गुरूनानक इण्टर कॉलेज लोहिया नगर की एनसीसी विंग एवं छात्रा बैंड पार्टी, एमबी गर्ल्स इण्टर कॉलेज चन्द्रपुरी की छात्रा टोली एवं शम्भु दयाल इंटर कॉलेज की भारत स्काउट गाइड एवं एनसीसी विंग की छात्रों ने पोस्टर, बैनर एचएलएम कॉलेज के छात्रा, सन्तोष मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली में नगर निगम गाजियाबाद की लगभग छोटी बड़ी 100 फॉगिंग मशीन, 10 स्प्रीकलर एवं 5 पावर सप्रेयर मशीनों के साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम गाजियाबाद डा. एमके सिंह भी उपस्थित रहे। शुभारम्भ के समय मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद डा. अखिलेश मोहन ने अपने सम्बोधन में रैली में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों से जनपद में संचारी रोगों विशेषकर डेंगू से बचाव हेतु क्या करें क्या न करें की अपील की। इस आयोजन में सिविल डिफेन्स के कैडेटस एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, स्वच्छ भारत मिशन के लोगों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद में वैक्टर जनित रोगों विशेषकर डेंगू की रोकथाम हेतु सजग रहने की सलाह दी एवं अपनी विभागीय गतिविधि को निरन्तर रखने हेतु निर्देशित किया।
प्रतिभागियों में मुख्य रूप में जिला सर्विलान्स अधिकारी डा. आरके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा, डा. शिवी अग्रवाल एपिडिमियोलोजिस्ट, नरेन्द्र कुमार सहायक मलेरिया अधिकारी के साथ-साथ डब्लूएचओ, यूनीसेफ के जनपद स्तरीय कोओर्डिनेटर, एनसीडी विंग, नमिता सक्सेना मलेरिया निरीक्षक, मलेरिया विभाग के समस्त कार्मिक एवं आईडीएसपी यूनिट के समस्त कार्मिक द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य अधीक्षक डा. संजय गुप्ता एवं समस्त चिकित्सक एवं पैरा मैडिकल स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यकम समाप्ति के उपरान्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाजियाबाद द्वारा प्रतिभागी विद्यालयों को मूमेन्टों देकर सम्मानित किया एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की।



