लेटेस्टशहर

राज्यमंत्री आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र ने ईट राइट मेला का उद्घाटन

  • ईट राइट मेले में अनाज से निर्मित व्यंजनों का प्रदर्शन
  • पोस्टर प्रतियोगिता, मोटे अनाजों पर व्याख्यान रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
  • सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कर आम जनमानस को किया गया जागरूक
  • मोटे अनाज से माटी का प्रेम जुड़ा है- दयाशंकर मिश्र दयालु
    गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को स्वस्थय खाद्य सामग्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य मंत्री आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु ने संस्कार स्कूल गाजियाबाद में दीप प्रज्जवलित कर ईट राइट मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि मोटे अनाज से माटी का प्रेम जुड़ा है। राज्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण करने के साथ-साथ मेले में उपस्थित लोगों से भी बात की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले जहां भी आयोजित होंगे हम उसमें सहभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाजरा, ज्वार और रागी सहित मोटे अनाज को भुला दिया गया है, जबकि इनका सेवन हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। ईट राइट मेला नागरिकों के लिए उत्तम आहार की दिशा में एक सराहनीय प्रयास और आउटरीच अभियान है। उन्होंने कहा कि आज मोटे अनाजों के पोषण लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस मेले का आयोजन आज के युग में बाजरे यानी मोटे अनाज के फायदों से लोगों को अवगत कराने के लिए एक सराहनीय पहल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष को मोटे अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आदमी के स्वास्थ्य से संबंधित खानपान की जो आदते हैं उन्हें बदलने की जरूरत है। मोटे अनाज लाभकारी साबित हो रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग इन्हें अपना रहे हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए मिलेट्स आधारित उत्पाद बहुत लाभकारी हैं, इसलिए इन स्थानीय उत्पादों की देश-विदेश में बहुत मांग है। होटल व्यवसायी, एनजीओ इन उत्पादों पर फोकस कर रहे हैं। उनके द्वारा नई पीढी को मिलेट आधारित उत्पादों के महत्व के बारे में बताने तथा इन अनाजों के उत्पादन को बढ़ाने की बात कही गयी। उन्होंने कहा कि जिन उत्पादों का कल तक हम अपने घरों में उपयोग करते थे आज वे अपनी गुणवत्ता के कारण देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे मोटे अनाज को मान्यता दी गई है। स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज को लाभकारी माना गया है। सहकारिता के माध्यम से सरकार मोटे अनाज की खरीद भी कर रही है। ताकि ऐसे उत्पादों को अधिक से अधिक व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि ईट राईट मेले को मिलेट्स मेला के रूप में मनाया जाए। मेले में उपस्थित मुख्य वक्ता गौरव पाण्डेय द्वारा मेले में उपस्थित अतिथिगण एवं सहभागियों को स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाजों के प्रयोग से होने वाले लाभों के बारे बताया एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य को किसी भी प्रगतिशील देश का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। मेले में प्रतिभाग कर रहे केडीबी स्कूल व गुरूनानक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिया के माध्यम से मोटे अनाजों से सम्बन्धित विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया और प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राज्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बिपिन कुमार, एसीएम निखिल चक्रवर्ती सहित आम जनमानस द्वारा मिलेट्स मेले में प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button