गाजियाबाद
बार काउंसिल आफ इंडिया की परीक्षा पास कर मिलन ने किया मुरादनगर का नाम रोशन

गाजियाबाद। मुरादनगर के गांव हिसाली निवासी मिलन त्यागी ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में बार काउन्सिल आफ इण्डिया की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मिलन त्यागी के पिता संजीव त्यागी ने बताया कि मिलन त्यागी ने बीएएलएलबी की डिग्री बेंगलुरु से हासिल की तथा एलएलएम ओ.पी जिंदल यूनिवर्सिटी से कर रहे हैं। पिछले माह ही बेंगलुरु जाकर बार काउन्सिल आफ इण्डिया की परीक्षा दी जिसमें प्रथम बार में ही परीक्षा पास कर ली। संजीव त्यागी ने बताया कि कड़े संघर्ष के बाद उनके बेटे को यह सफलता मिली है। मिलन त्यागी ने बताया कि आने वाले समय में कॉरपोरेट जगत में वकालत के माध्यम से अपनी सेवाए देंगे।



