राजनीति

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा-भाजपा का सदस्यता अभियान है संगठन का त्योहार

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान के तहत चलने वाला सदस्यता अभियान हमारे लिए संगठन पर्व है। राजनगर मंडल में हिन्ट चौक पर आयोजित सदस्यता अभियान के कैंप में पहुंचकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर जाकर सदस्य बनाने की बात कहते हुए बताया कि हमें अभी कैम्प का इस्तेमाल केवल आम लोगों में प्रचार प्रसार हेतु लगाकर अल्पावधि के लिए बैठना है वैसे तो अभी हमें बूथों पर सदस्यता को केंद्रित करना है। कैंप की शुरूआत विधिवत 20 सितंबर से करते हुए अपने मंडलों में अधिक से अधिक सदस्यता कैंप लगाकर सुबह से शाम तक डटना है।
पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर ने बताया कि बस एक मिस्ड काल से कार्यकर्ताओं सहित आम आदमी भी भाजपा का प्राथमिक सदस्य बन जाता है। मगर कार्यकर्ता को अपनी उपस्थिति में उसका पूरा प्रोसेस कराते हुए सदस्यता पहचान पत्र शो होने तक अपने कार्य को अंजाम देना है। तभी एक व्यक्ति की सदस्यता पूर्ण होगी। राजनगर के हिंट चौक पर राजनगर मंडल द्वारा आयोजित कैंप में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाजपा के पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री बलदेव राज शर्मा, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, सदस्यता अभियान के महानगर संयोजक पप्पू पहलवान , मंडल प्रभारी रनीता सिंह, प्रवासी सुशील गौतम, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद पप्पू नागर , राजेंद्र तितौरिया, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेंद्र सारस्वत, मंडल अध्यक्ष ओम दत्त कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनित शर्मा, मंडल महामंत्री मनोज गिरी, अमित गोस्वामी, हरेंद्र यादव, सिमरन रंधावा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button