TET अनिवार्यता के विरोध में होने वाले मशाल जुलुस आंदोलन को सफल बनाने हेतु की बैठक

गाजियाबाद; अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद गाजियाबाद के द्वारा विकास खण्ड भोजपुर के कंपोजिट विद्यालय सारा में संघ के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 13 अप्रैल को टेट अनिवार्यता के विरुद्ध मशाल जुलुस आंदोलन को सफल बनाने हेतु रणनीतियों पर चर्चा की गई।आंदोलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु बैठक की अध्यक्षता श्री दर्शन कुमार बंसल जिला अध्यक्ष द्वारा की गई। बैठक में सबसे पहले मसाल जुलूस के संबंध में दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अपराह्न 2:30 बजे जिला अधिकारी कार्यालय पर समस्त गाजियाबाद के अध्यापक ज्ञापन देने के लिए इकट्ठा होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे , संघ के डॉ प्रवीण कुमार जिला महामंत्री, देवेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित कुमार टोंक ब्लॉक अध्यक्ष, भोजपुर. सदाकत अली कोषाअध्यक्ष गाजियाबाद, श्वेता शुक्ला महामंत्री भोजपुर, डॉ अवधेश कुमार गोड, राजवीर सिंह, पवन शर्मा पंकज यादव, सरला रसानिया, विपिन कुमार, प्रमोद कुमार, बृजपाल सिंह, अनिल पांडे, रामफल सिंह लोनी, राजपाल सिंह नगर क्षेत्र गाजियाबाद, पदाधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहें।



