मेरठ रोड हो गया शिवमय, कांविड़यों के जत्थों पर मेरठ तिराहे पर जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने की पुष्प वर्षा

गाजियाबाद। हरिद्वार, ऋषिकेश गौमुख आदि से पावन गंगाजल लेकर लौट रहे कांंंंवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही जीटी रोड पर नजारा देखते हुए बन रहा है। नगर निगम के द्वारा मेरठ रोड तिराहे पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान महापौर सुनीता दयाल, शहर विधायक संजीव शर्मा, पुलिस आयुक्त जे रविदं्र गौड, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक आदि के द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान निगम के दूसरे अधिकारियों के साथ पार्षदों के द्वारा भी कांवड़ियों के स्वागत में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस प्रशासन तथा दूसरे विभाग के अधिकारियों के द्वारा पल पल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मोहन नगर तिराहे पर सिविल डिफेंस के द्वारा शिविर लगाया गया है जहां पर अतिरिक्त
पुलिस बल के साथ सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता यातायात व्यवस्था बनाए रखने में लगाए गए हैं।



