उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए मीना मंच एक अच्छा मंच: प्रसाद

गाजियाबाद। खंड शिक्षा अधिकारी जमुना प्रसाद व जिला समन्वयक बालिका शिक्षा कुणाल मुदगल के निर्देशन में एक दिवसीय मीना मंच सुगम कर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र भोजपुर पर किया गया। कार्यशाला में भोजपुर के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय तथा कस्तूरबा विद्यालय से एक सुगमकर्ता, जिला नोडल पूनम शर्मा व ब्लॉक नोडल द्वारा प्रतिभाग किया गया। मीना मंच का संचालन प्रत्येक शनिवार को विद्यालयों में शुगम कर्ता के निर्देशन में कराया जाता है। मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं के जीवन में व्यावहारिक पक्ष को आत्मविश्वास के साथ जीने के लिए तैयार करते हैं। शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा तथा अपनी बात कहने का माहौल प्रदान किया जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी भोजपुर द्वारा बताया गया कि बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए मीना मंच एक अच्छा मंच है, जिसके माध्यम से बालिकाओं को हर क्षेत्र में निपुण किया जाता है। पूनम शर्मा द्वारा मीना मंच से संबंधित सभी जानकारी साझा की गई तथा उनको आत्मविश्वास तथा सुरक्षित माहौल कैसे प्रदान करें, इस पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अनुराधा व सुचिता द्वारा अरमान माड्यूल, प्रगति के पंख, टूल 10 ,आधा फुल कॉमिक्स तथा उनके संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला के अंत में सभी शुगम कर्ताओं को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button