उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

तीन माह तक चलेगा मध्यस्थता अभियान ‘मध्यस्थता – राष्ट्र के लिए’

  • एक जुलाई से 30 सितम्बर तक चलेगा मध्यस्थता अभियान
  • मध्यस्थता – राष्ट्र के लिए महाअभियान का लें लाभ
    गाजियाबाद। कुमार मिताक्षर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अगवत कराया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा, सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के सहयोग से, देशभर में 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान मध्यस्थता – राष्ट्र के लिए एक जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों का मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारण करना है, जिसमें वैवाहिक विवाद संबंधित मामले, घरेलू हिंसा के मामले, वाणिज्यिक विवाद, श्मनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, बेदखली के मामले, दुर्घटना दावा मामले, चेक बाउंस के मामले, सेवा संबंधी मामले, संपत्ति का बंटवारा संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले व अन्य उपयुक्त सिविल प्रकार के मामले सम्मिलित होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु गाजिÞयाबाद मध्यस्थता केंद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button