उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कांवड़ यात्रा के रूट का महापौर सुनीता दयाल ने किया निरीक्षण, कहा-शिव के भक्तों को न चुभे कोई कंकर

गाजियाबाद। श्रवण माह में भगवान भोले के भक्त हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर भगवान शिव पर शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते है जिसके लिए वह भक्त गाजियाबाद नगर निगम सीमा से होकर भी अपने अपने शहर को जाते है और उन सभी भक्तों के लिए नगर निगम मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करता है। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की गई तैयारियों का निरीक्षण करने महापौर सुनीता दयाल निकली जिसमे उन्होंने देखो की नगर निगम द्वारा शिविर कैम्प के आसपास अच्छी साफ सफाई, शौचालय, पानी के टैंक, प्रकाश व्यवस्था और 24 घंटे नगर निगम के सफाई कर्मचारी उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध कर्मचारियों से महापौर ने वार्ता की जिसमें उनके द्वारा निरंतर सफाई करने की बात की और विशेष रूप से उनको बताया कि हमारे शहर से भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है और भगवान शिव के भक्त नंगे पैर यह यात्रा करते हैं। आप हर समय सड़को पर तैनात हैं परंतु नंगे पैर भक्तों को कोई कंकर चुभे तो यह बहुत गलत होगा इसलिए सड़कों पर एक कंकर भी न रहे जिससे भक्तों की यात्रा बहुत ही आराम से पूरी हो सके। साथ ही आसपास लगे शिविर कैम्प वालों ने भी मेरठ रोड पर ग्रीन बेल्ट में पौधों का नाश कर दिया है जिससे शहर की सुंदरता खत्म हो जाएगी, महापौर ने सभी से कहा कि आप अपने कैम्प के कारण पौधों को हानि न पहुँचाएं इनका भी ध्यान रखें। इसके साथ-साथ महापौर ने सभी शिविर संचालकों से अपील भी की है कि पूरी कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने में आपके सहयोग की आवश्यकता है इसलिए आप अपने अपने कांवड़ शिविरों में प्लास्टिक का प्रयोग न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button