शहर

महापौर ने हस्तांतरण होने वाली योजनाओं का किया निरीक्षण, मोहननगर जोन के 10 वार्डो के 4 लाख लोगों को निरंतर मिलेगा शुद्ध पेयजल

गाजियाबाद। मेयर सुनीता दयाल ने सोमवार को हस्तांतरण होने वाली जल परियोजनाओं का निरीक्षण किया। अमृत कार्यो के अंतर्गत गाजियाबाद टीएचए पेयजल योजना पार्ट-2 की योजना जल निगम ने पूर्ण कर ली है, जिसका हस्तांतरण नगर निगम को किया जाना है। जिसके हस्तांतरण से पूर्व महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम अधिकारियों एवं जल निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उपरोक्त योजना में एक 4 एमएलडी, 7 एमएलडी के 3 रेनीवेल बनाये गए हैं जिससे अंडर ग्राउंड के माध्यम से पानी नगर निगम के सीडब्ल्यूआर में आता है जिसका प्रयोग मोहननगर जोन के 10 वार्डो में जलापूर्ति किया जाना है।
बहुत दिनों से इस योजना को हस्तांतरित किया जाना लंबित था। अधिकारियों द्वारा महापौर को बताया गया जिसमें महापौर ने जनता की सुविधा को देखते हुए तत्काल निरीक्षण के कार्यक्रम बनाया और हस्तांतरण की योजना की तैयारी शुरू कराई है। बहुत जल्द यह योजना नगर निगम अपना लेगा। इस योजना में वार्ड 34,78,70,37,80,86,83,73,10, आदि लगभग 10 वार्डो में जलापूर्ति होती है और लगभग 4 लाख लोगों को जलापूर्ति की जाती है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया उक्त योजनाओं का निरीक्षण किया गया है, सभी पार्षद लगातार जल आपूर्ति की शिकायत करते रहते हैं इसलिए इस योजना को नगर निगम हस्तांतरण कर लेगा तो पार्षदों की समस्याएं भी दूर हो सकेंगी और नगर निगम निरंतर जलापूर्ति कर सकेगा। निरीक्षण में कुछ छोटो छोटी कमियां मिली हैं जिसको एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा और योजना को जल निगम से हस्तांतरित कर नगर निगम क्रियान्वित (संचालन) करेगा। इस दौरान जीएम जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता केपी आनंद, सहायक अभियंता ओम प्रकाश, अवर अभियंता सोमेन्द्र तोमर, अधिशासी अभियंता जल निगम मोहित वर्मा, सहायक अभियंता जल निगम रविकांत, अवर अभियंता रिषभ, अवर अभियंता बबलू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button