लेटेस्टशहर

मेयर आशा शर्मा व अतुल गर्ग पहुंचे पटेलनगर, जल निकासी का दिया आश्वासन

गाजियाबाद। पटेल नगर में काफी समय से जलभराव की समस्या को लेकर रेजीडेंट्स परेशान थे। नगर निगम से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा था। पटेलनगर आरडब्ल्यूए के संरक्षक एवं जनता दल यू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के अनुरोध पर सोमवार को मेयर आशा शर्मा एवं मंत्री अतुल गर्ग ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर समस्या का शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। मेयर आशा शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता, मुख्य अभियंता रैपिड रेल भूषण यादव, आरके वैश्य, पंकज शर्मा, वरुण शर्मा, कूलभूषण त्यागी, कंचन खन्ना, संगीता गुप्ता, आलोक, उमेश सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button