रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति में महापौर और पार्षद मिलकर करेंगे भव्य कार्यक्रम

- महापौर ने सर्वदलीय पार्षदों के साथ की बैठक, बनाई कार्यक्रम की रूप रेखा
- महापौर ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पाल समाज के लोगो के साथ भी की बैठक
- 5000 से अधिक लोग होंगे कार्यक्रम में उपस्थित: महापौर
- रानी अहिल्याबाई के जीवन पर महिलाएं करेंगी साहित्य
- बड़े पार्क या चौराहे के नामकरण होगा रानी अहिल्याबाई जी के नाम पर
पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति में मेयर और पार्षद मिलकर 30 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को महापौर ने सभी पार्षदों के साथ बैठक की और सभी पार्षदों को कार्यक्रम की जिम्मेदारी भी सौंपी है। सभी पार्षदों को 50-50 समाज के प्रबुद्ध लोगों को कार्यक्रम में शामिल करना है, जिसमें महिलाएं और युवा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे ताकि देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन किस प्रकार सर्वसमाज के लिए समर्पित रहा और किस प्रकार उन्होंने अंग्रेज सरकार में भी अपने धर्म के प्रति कार्य किया, इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। बैठक में पार्षद विरेन्द्र त्यागी, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद राज कुमार नगर, पार्षद नरेश जाटव, मनोज गोयल, राजकुमार चौधरी, पार्षद पवन गौतम, पार्षद रेखा गोस्वामी, पार्षद बीना गौतम,पार्षद देवनारायण शर्मा,पार्षद नीरज गोयल,पार्षद कन्हिया लाल, पार्षद शीतल चौधरी, पार्षद सुमनलता पाल, पार्षद धीरज अग्रवाल, पार्षद शशि खेमका आदि उपस्थित रहे।