लेटेस्टशहर

गाजियाबाद फुटबाल लीग के 9वें दिन छह टीमों के बीच हुए मैच

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिले में पहली बार हो रही गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट फुटबाल लीग के नौवें दिन छह टीमों के मध्य तीन मैच खेले गए। समापन 26 मई शुक्रवार को दोपहर तीन बजे से किया जाएगा। गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसो. के सचिव हेमंत पवार ने बताया कि लीग के नौवें दिन महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से आयोजित फुटबाल लीग का पहला मैच विषद्धानंद फुटबाल क्लब (एफसी) बनाम यूनाइटेड फुटबाल क्लब (एफसी) के मध्य खेला गया। विषद्धानंद फुटबाल क्लब ने मैच 10-0 स्कोर से जीता। दूसरा मैच गाजियाबाद सिटी फुटबाल क्लब और गोल्डन बूट फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। मैच गाजियाबाद सिटी फुटबाल क्लब ने 4-0 के स्कोर से जीता। आईसीसीपीएल के मीडिया हेड नीरज गुप्ता ने बताया कि तीसरा मैच ओएफआ फुटबाल क्लब और विलेज स्पोर्ट्स फाउंडेशन फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। ओएफआ फुटबाल क्लब ने मैच 3-0 के स्कोर से जीता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button