लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस कॉलेज मोहननगर में किया गया माता की चौकी का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज में सभी पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत एवं नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के नए सत्र की शुरूवात के अवसर पर 22 दिसंबर, 2023 को माता की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी.चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा व सेक्रेटरी भूषण कुमार अरोड़ा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। माता की चौकी का आयोजन बहुत श्रद्धा-भाव के साथ आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के सभी विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता, अध्यापकों और स्टाफ ने भाग लिया। माता की चौकी के आयोजन में विशाल भव्य पंडाल लगाया गया जिसमें माँ दुर्गा के वैष्णो देवी स्वरूप के साथ साथ श्री गणेश जी, शिवजी, श्री राधा कृष्ण, भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की अदभुत एवं मनमोहक मूर्तियों की स्थापना की गई। इसके साथ ही माता की अनेक भेंट, भजन तथा अनेक प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की गई जिसने सभी को भावुक तथा आनंदमय कर दिया। इस अवसर पर पूरा आईटीएस मोहननगर परिसर भजन एवं जय माता दी के नारों से गूंज उठा। इसके साथ ही सभी भक्तों ने एक सुर में माता के प्रचलित भजन गाए। चलो बुलावा आया है, तुने मुझे बुलाया शेरावालिये, पौड़ी-पौड़ी चढ़ता जा जैसे भजनों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया और संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में आईटीएस परिवार के सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने मां की आरती में हिस्सा लिया तथा सभी सदस्यों ने माँ भगवती के आशीर्वाद के साथ-साथ माता का प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात सभी अथितियों, अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं अन्य सदस्यों ने भोजन गृहण किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button