लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईटी में प्रबंधन विभाग ने किया ब्रेन टीजर का आयोजन

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में प्रबन्धन विभाग द्वारा बे्रन टीजर एक्टिविटि का आयोजन मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डीपीएसएचआरआई टी केम्पस की प्रबन्ध निदेशिका वैशाली अग्रवाल, संस्था के महानिदेशक डा. वीके जैन, समूह निदेशक डा. एनके शर्मा, डा. निर्दोष अग्रवाल, सी. एन. सिन्हा, शैलेन्द्र सोनी, प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डा. मधु बाला, डा. ललन त्रिपाठी, डा. रुपांजली आचार्य, आर. पी. पाण्डे, अंकुर भामू काजल शर्मा, विनोद यादव (डीन एकेडमिक) आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समूह के विभिन्न विभागों के छात्रों ने हिस्सा लिया तथा विजयी टीम में बी. फार्म के छात्र हर्ष शर्मा ने प्रथम स्थान, बीसीए के छात्र विपिन कुमार ने दितीय स्थान व बीबीए के छात्र अर्पित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मेडल व प्रस्तुति पत्र प्रदान कर भविष्य में कड़ी मेहनत कर अपने संस्थान व गुरू जनों, माता पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच का संचालन एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार व शिवांगी चौधरी ने किया। फोटोग्राफी एमबीए दितीय वर्ष की छात्रा रिया तोमर, प्रथम वर्ष के छात्र लकी अरोड़ा, छवि, अंकित शुक्ला, यश त्यागी ने किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर एमबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शिखा शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एमबीए के सभी शिक्षकों एव छात्रों व संस्था के प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button