उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कवयित्री प्रेरणा के काव्य संग्रह ‘आत्म प्रेरणा’ का लोकार्पण हुआ

गाजियाबाद। कवयित्री प्रेरणा मेहरोत्रा गुप्ता के काव्य संग्रह आत्म प्रेरणा का लोकार्पण कार्यक्रम और इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन शानदार रहे। जानकी सभागार, कवि नगर में अलख (पूजा-रवि) साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित मंच ने समारोह का आयोजन किया। मेजर जनरल ए. जे. बी. जेनी, डॉ. अक्षय प्रताप अक्षय, मनोज कुमार मनोज, राज कौशिक, मनोज पुरी, पूजा रवि चौहान, पूजा राणा और स्वाति पूजा ने कवयित्री प्रेरणा मेहरोत्रा गुप्ता की पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा राणा की सरस्वती वंदना से हुआ। लोकार्पण समारोह के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय गीतकार मनोज कुमार ‘मनोज’ ने प्रेरणा के काव्य को एक अद्भुत काव्य बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी में कविता के संस्कार जग रहे हैं ’ श्रीमती प्रेरणा का काव्य हमें यह आश्वस्त करता है कि संवेदनशीलता के बिना मानवता नहीं है। कार्यक्रम के इस प्रथम सत्र का संचालन संस्थान की निदेशका श्रीमती पूजा रवीन्द्र चौहान ने किया औेर प्रथम सत्र की अध्यक्षता योग गुरु और कवि श्री मनोज पुरी ने की। उन्होंने ‘आत्म प्रेरणा’ काव्य को जीवन का गीत बताया। दूसरे सत्र में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका संचालन शायर राज कौशिक ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button