उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

पाइपलाइन रोड पर डंपिंग ग्राउंड के विरोध में 22 को गांव शाहपुर में होगी महापंचायत

गाजियाबाद। पाइपलाइन रोड पर डपिंग ग्राउंड के विरोध में विकास संघर्ष समिति द्वारा 22 जून को गांव शाहपुर में महापंचायत का आयोजन करने जा रही है। इस महापंचायत को लेकर जनजागरण अभियान शुरू किया गया। इसके तहत गांव रेवड़ी-रेवडा, हुसैनपुर, मानौली छज्जूपुर, भदौली में समिति अध्यक्ष चौधरी आजााद, समिति सरंक्षक मंगू सिंह त्यागी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी ने पंचायते की। कमेटी में प्रवीन मुखिया, सलेक भईया,मिंटू प्रधान, समी प्रधान, छत्रपाल विधूड़ी,
सूरजमुनि त्यागी, विश्राम प्रधान, आर्य राजेन्द्र त्यागी, जुगेंद्र अजय भाटी आदि शामिल रहे। किसानों से 22 जून को होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संया में शामिल होने की अपील की गई। गांव रेवड़ी रेवडा में नौ स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं, भूपसिंह, नितिन प्रधान, ब्रह्म प्रधान, जगबीर सिंह, जयराम कसाना, सीता राम शर्मा, राजकुमार पहलवान,सूदन कसाना, अजीत बैसला के आवासों पर की गई। इसके उपरांत हुसैन पुर में सुबोध त्यागी प्रधान के आवास, मानौली छज्जूपुर में प्रधान सतीश सैनी के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठकों में अपील की गई 22 जून से शहरी कूड़े के वाहनों को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button