वीरांगना अवंतिबाई की जयंती पर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति ने की विचार गोष्ठी आयोजित

- केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
- भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
- लोधी दिग्दर्शिका पत्रिका के तृतीय संस्करण का किया गया विमोचन


गाजियाबाद। वीरांगना अवंतिबाई लोधी की जयंती के अवसर पर लोधी राजपूत जनकल्याण समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पी ब्लॉक प्रताप विहार स्थित ईस्ट दिल्ली सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल संतोष रहे। एटा के विधायक विपिन कुमार डेविड, शहर विधायक संजीव कुमार शर्मा रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान लोधी दिग्दर्शिका पत्रिका के तृतीय संस्करण का विमोचन भी किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक विपिन कुमार डेविड व संजीव शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में आज बहुत संभावनाएं, जरूरत है बच्चों को शिक्षित और उन्हें कौशल विकास में निपुण करना। मंच का संचालन एडवोकेट केएस माहुर ने किया जबकि अध्यक्षता समिति के संरक्षक धन सिंह द्वारा की गई। समिति के अध्यक्ष पुनीत लोधी द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों व अन्य लोगों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।



