लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईटी में एलएलबी मूटकोर्ट प्रतियोगिता आयोजित

गाजियाबाद। एचआर इंस्टीट्यूट आफ ला में द्वितीय मूट कोर्ट कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें एलएलबी थर्ड ईयर के छात्रों ने सिविल व क्रिमिनल समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मीडिएशन आफिसर जावेद राहत खान न ेविधि के छात्रों को मूटकोर्ट के महत्व एवं सिविल एंड क्रिमिनल मामलों की प्रक्रिया के बार मे समझाया एवं छात्रों ने एक भावी अधिवक्ता के तौर पर अपने-अपने पक्षों को रखा। इस मौके पर डायरेक्टर निर्दोष अग्रवाल एवं एलएलबी के डिपार्टमेंट के विभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं प्रवक्ता डा. हेमंत कुमार, डा. विभा श्रीवास्तव, सोनिका शर्मा, सुधीर एवं कामनी आदि उपस्थित रहे। इस मूटकोर्ट को सफल बनाने में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button