
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित जेडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश खो खो टीम में चयनित हुए गाजियाबाद के खिलाड़ियों को किट का वितरण किया गया। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, प्रधानाचार्या मोनिका चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। बता दें कि गत14 दिसंबर 2025 को गीता संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल लोहिया नगर गाजियाबाद में सीनियर पुरुष/ महिला खो खो उत्तर प्रदेश टीम का चयन/ ट्रायल हुआ। इस चयन /ट्रायल में संपूर्ण उत्तर प्रदेश से लगभग 350 पुरुष/ महिला खिलाड़ियों ने अपना चयन /ट्रायल के लिए यहां पर अपने हुनर को दिखाया। इसमें खो-खो फेडरेशन आॅफ इंडिया की तरफ से चयन/ट्रायल के लिए चयनकर्ता विनय जायसवाल, राधेश्याम यादव, हर्षिता त्रिपाठी के द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की तरफ से 11 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2026 तक काजीपेत्त तेलंगाना में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश की टीम में जिला खो खो एसोसिएशन गाजियाबाद की महिला टीम में नेहा सिंह, मानसी, महिला टीम कोच -जीनत हैं जबकि टीम में अंजली यादव बलिया, शिवानी राय गाजीपुर,शिवानी आगरा, प्रीति गोरखपुर, पिंटा यादव गाजीपुर, खुशबू पांडे देवरिया, स्वाती त्रिपाठी रायबरेली, अंशु यादव गाजीपुर, नेहा सिंह गाजियाबाद, अनामिका आगरा, राधिका मुजफ्फरनगर, मुस्कान प्रयागराज, अंजू यादव आजमगढ़, मानसी गाजियाबाद, सानिया जौनपुर, सुरक्षित खिलाड़ी मोनी तिवारी प्रयागराज, आंचल पांचाल गाजियाबाद, शीतल पांचाल गाजियाबाद, पुरुष टीम में सुरेश कुमार प्रयागराज, गोविंद यादव वाराणसी, रोहित पाल गाजियाबाद, आकाश कुमार अलीगढ़, भास्कर देवरिया, आशीष पटेल प्रयागराज, शुभम शर्मा गाजियाबाद, रंजीत यादव जौनपुर, राहुल गोरखपुर, प्रदीप प्रयागराज, मोहित पाल गाजियाबाद, मुकेश देवरिया, भानु प्रताप अलीगढ़, रजत मलिक गाजियाबाद, कृष्णा मिश्रा लखनऊ, सुरक्षित खिलाड़ी शिवम प्रयागराज, अभिषेक ठाकुर गाजियाबाद, कृष त्यागी गाजियाबाद हैं। टीम के प्रबंधक यश ठाकुर, पुरुष टीम में गाजियाबाद से शुभम शर्मा, मोहित पाल, रोहित पाल, रजत मलिक चयनित हुए। पुरुष टीम कोच अर्पित कुमार, प्रबंधक धनपाल सिंह, पुरुष टीम के कप्तान शुभम शर्मा गाजियाबाद, रंजीत यादव जौनपुर उपकप्तान, महिला टीम की कप्तान अंजली यादव बलिया, शिवानी राय गाजीपुर को उपकप्तान बनाया गया। इस प्रतियोगिता में गाजियाबाद के आदिल खान तकनीकी अधिकारी के रूप में चयनित हुए हैं। इस ट्रायल के इंचार्ज डॉ. प्रवीण कुमार, भूपेंद्र सिंह को कोआॅर्डिनेटर बनाया गया। सभी को शुभकामनाएं देने में विद्यालय की तरफ से नरगिस जीनत, सिद्धार्थ, शशिधर पांडेय, अमित चौहान, अरुण कुमार, शुभम कामत, आदिल खान को शुभकामनाएं दी।



