केआईईटी ने आयोजित किया दो-दिवसीय एआई एरिना हैकाथॉन एवं एआई शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन



गाजियाबाद। केआईईटी मानद विश्वविद्यालय, दिल्ली-एनसीआर, गाजिÞयाबाद के सीएसई (एआई/एआई और एमएल) विभाग के नेक्स्टजेन सुपरकंप्यूटिंग क्लब ने 19झ्र20 मार्च 2026 को एक भव्य दो-दिवसीय कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसमें ए०आई एरिना हैकाथॉन एवं ए०आई शिखर सम्मेलन 2026 सम्मिलित थे। इस आयोजन ने छात्र नवप्रवर्तकों, उद्योग जगत के नेताओं और शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों को एक ही छत के नीचे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की परिवर्तनकारी संभावनाओं को जानने और अपनाने के लिए एकत्रित किया। इस कार्यक्रम में स्मार्टब्रिज तकनीकी भागीदार के रूप में शामिल रहा तथा रिलायंस ट्रेंड्स एवं बेल्जियन वैफल्स इस कार्यक्रम के प्रायोजक रहे। एआई एरिना हैकाथॉन का औपचारिक उद्घाटन 19 मार्च 2026 को काईट के विशिष्ट गणमान्य अतिथियों के स्वागत समारोह के साथ हुआ, जिनमें डॉ. मनोज गोयल (कार्यकारी निदेशक), डॉ. आदेश पांडे (निदेशक, अकादमिक), डॉ. अभिनव जुनेजा (निदेशक, कॉपोर्रेट संबंध एवं प्लेसमेंट केंद्र), और डॉ. रेखा कश्यप (डीन, सीएसई विभाग झ्र एआई/एआई और एमएल) सम्मिलित थे। उद्घाटन के पश्चात् प्रतिभागी दलों को आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नवीनतम कम्प्यूटेशनल तकनीकों पर आधारित पाँच विशिष्ट समस्या-कथन प्रस्तुत किए गए। आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली-एनसीआर का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर से लगभग 70 टीमों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। सभी टीमों ने राउंड 1 में अपने विचार एवं समाधान प्रस्तुत किए, जिसके पश्चात् प्रोटोटाइप विकास के लिए 35 दलों का चयन किया गया। 12 घंटे से अधिक की गहन कोडिंग सत्र के बाद अंतिम मूल्यांकन दौर के लिए 15 दलों का चयन किया गया।
20 मार्च 2026 को सभी चयनित प्रोटोटाइपों की गहन समीक्षा के पश्चात् टीम टर्मिनटोरस को ए०आई एरिना हैकाथॉन का विजेता घोषित किया गया तथा उन्हें ट्रॉफी सहित ?25,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। टीम थिंकसिंक एवं टीम डीप फंटेम्स को क्रमश: प्रथम उपविजेता एवं द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया और उन्हें क्रमश: 15,000 एवं 10,000 के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। पाँच अन्य श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टीमों को प्रमाण-पत्र एवं उपहारों से सम्मानित किया गया। हैकाथॉन का निर्णायन श्री अनुज गंगोलिया (सीनियर कंसल्टेंट, स्मार्टब्रिज) एवं श्री शिवम शिवहरे (एसोसिएट डायरेक्टर, स्मार्टब्रिज) तथा स्मार्टब्रिज के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। श्री विकास मिश्रा, प्रबंध निदेशक, प्रोटिविटी इंडिया, विशेष अतिथि के रूप में पधारे और उन्होंने हर पेशे के लिए एक मुख्य कौशल के रूप में एआई साक्षरता विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. रिचा सिंह, सहायक प्राध्यापक, सीएसई (एआई/एआई और एमएल) विभाग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। एआई एरिना हैकाथॉन के समानांतर ए०आई शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन इस दो-दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय प्रमुख कार्यक्रम के रूप में किया गया। 20 मार्च 2026 को औपचारिक रूप से उद्घाटित इस सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. रेखा कश्यप, डीन, सीएसई (एआई/एआई और एमएल) विभाग के स्वागत उद्बोधन एवं आमंत्रित गणमान्य अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। सम्मेलन में तीन विशिष्ट सत्र आयोजित किए गए। श्री कुश वाधवा (पार्टनर, ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी) ने ” छात्रों को अक, सोशल मीडिया और गोपनीयता के बारे में क्या जानना चाहिए विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए; श्री शिवाजी सेन (प्रिंसिपल डिजिटल, सीआईआई ने डीएक्स-एज: छात्रों को सशक्त बनाने और औद्योगिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल परिवर्तन को सक्षम बनाना पर संबोधित किया; तथा श्री आलोक श्रीवास्तव (फाउंडर एवं लीडर कॉरपोरेट कैपेबिलिटी एवं लीडरशिप डेवलपमेंट) ने मानव-केंद्रित ए०आई: बुद्धिमत्ता, नैतिकता और उत्तरदायित्व के साथ बुद्धिमत्ता का विस्तार विषय पर व्याख्यान दिया।



