राज्यलेटेस्ट

8 को देहरादून आएंगे केजरीवाल, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड में 2022 चुनाव को लेकर सत्तारुढ़ भाजपा जहां सरकार की उपलब्धियों का पूरा बखान कर रही है वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी भी भाजपा सरकार पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है। अब भाजपा सरकार को घेरने के लिए आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम के साथ मैदान में है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आठ अगस्त को देहरादून आ सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बार कर्नल अजय कोठियाल को लेकर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है। बता दें कि बीते महीने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रुड़की दौरे पर आए थे। जहां उन्होंने कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश किया था। अब देखना यह है कि अरविंज केजरीवाल कर्नल कोठियाल को लेकर क्या निर्णय लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button